भिंड नगर: भूमिया सरकार के महंत हरिओम दास महाराज का मंत्रोच्चार के साथ कराया दस विधि स्नान, वीडियो वायरल
भिंड के मेहगांव स्थित भूमिया सरकार मंदिर में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे महंत एवं पीठाधीश्वर हरिओम दास महाराज का विधिवत 10 विधि स्नान कराया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।बताया गया कि यह 10 विधि स्नान आगामी कलश यात्रा से पूर्व कराया गया, जिसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत हुई।