एसआईआर के तहत चक्रधरपुर में किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी ने बुधवार को चक्रधरपुर के झुमका मोहला, कपड़ा पट्टी रोड समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।