झांसी: मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश, कहा- गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए नवाचार करने की आवश्यकता है
Jhansi, Jhansi | Nov 4, 2025 झांसी मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए तीनों जनपदों झांसी, ललितपुर एवं जालौन के मुख्य चिकित्साधिकारियों को चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कटे होंठ जैसी जन्मजात विकृतियों की निःशुल्क सर्जरी का व्यापक प्रचार करने को कहा।