बीसलपुर: बिलसंडा नगर में बीआरसी कार्यालय परिसर से अज्ञात चोरों ने 2 बैटरियां और 1 इनवर्टर किया चोरी, मुकदमा दर्ज
बिलसंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है यहां चोरों के दिलों में मानों पुलिस का इकबाल ही खत्म हो गया हो और ताबड़तोड़ एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोरों ने BRC कार्यालय में दो बैटरियां इनवर्टर सहित कई चीजों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने ABSA की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है