बीसलपुर: राधा कृष्ण मैरिज हॉल के पास टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार और उसकी दो बहनें मार्ग पर गिरकर घायल हुईं
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखडी निवासी जगन्नाथ की बेटी नीतू तथा करीना देवी अपने भाई वेद प्रकाश के साथ आज सोमवार को शाम 4:00 बजे बाइक द्वारा शाहजहांपुर जनपद के कस्बा निगोही जा रही थी शाहजहांपुर मार्ग पर राधा कृष्ण मैरिज हॉल के पास तेज गति से जा रहे एक टेंपो की चपेट में आ जाने से बाइक मार्ग पर गिर गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए हैं