पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग से बहाल स्टाफ के लंबित वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष समिति के लोग अनशन पर बैठे
पूर्णिया विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग से बहाल स्टाफ के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ आलोक राज मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे से अनशन पर बैठ गए हैं। डॉ आलोक राज का ये सांकेतिक अनशन कुलपति आवास के बाद कुलसचिव आवास पर जारी है।