शुजालपुर: श्रमजीवी पत्रकार संघ शुजालपुर ब्लॉक का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी का गठन
श्रमजीवी पत्रकार संघ शुजालपुर ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक 22 जून 2026 को जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।