झांसी: झांसी में आसमान से हटा बारूदी धुआं, स्वच्छ हुई हवा, AQI 201 से गिरकर 36 पहुंचा, झांसी ओरेंज से ग्रीन जोन में आया
झांसी में दीपावली पर जमकर फूटे पटाखों ने महानगर की हवा खराब कर दी थी। आसमान में बारूदी धुआं छाने से वायु प्रदूषण बढ़ गया था। इससे AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 201 पहुंच गया और महानगर ऑरेंज जोन में आ गया था। इसके बाद बुधवार शाम 6 बजे हल्की हवा चलने से आसमान से पूरा धुआं छट गया और झांसी ग्रीन जोन में आ गया। आज AQI 36 पहुंच गया। यानी झांसी की हवा स्वच्छ हो गई है