मेदिनीनगर (डालटनगंज): पूर्णाडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में गुरुवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सोनू भुइयां की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में मुन्नी देवी को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां