गरखा: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलटा , बाइक सवार युवक घायल छपरा रेफर
Garkha, Saran | Jul 6, 2026 छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर मटका चाय दुकान के समीप सोमवार को करीब 1:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक चालक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद अपना तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने घायल को गरखा सीएचसी पहुंचाया जिसे छपरा रेफर कर दिया गया।