कटनी ग्रामीण: रीठी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का समापन : हितग्राहियों को मिले योजनाओं के प्रमाण पत्र, समस्याओं का हुआ समाधान
राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से रीठी में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्यामाबाई ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।