करहल: करहल क्षेत्र में दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के नगला दिक्क निवासी पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह करहल से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में दबंगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित की तहरीर पर करहल थाना पुलिस ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।