मथुरा: वृन्दावन में प्राचीन घाटों के पास गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं हो रही आहत, नगर निगम से सफाई कराने की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा वृन्दावन को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के दावे कागजों तक सीमित रह गए हैं। बिहार घाट से चीरघाट के बीच परिक्रमा मार्ग में जगह-2 कूड़े के ढेर लगे हैं, गंदगी से उठती दुर्गंध से श्रद्धालुओ और स्थानीय लोग परेशान हैं, जुगलघाट के पास दुकानों के आगे परिक्रमा मार्ग मे फैली गंदगी से परिक्रमार्थियों को परेशानी हो रही है। निगम का इस ओर ध्यान नही।