सुल्तानपुर: सुलतानपुर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में चल रहें प्रशिक्षण का हुआ समापन,वाराणसी के संदीप सिंह रहें प्रथम
पुलिस प्रशिक्षण संस्थान सुलतानपुर में तीन नये कानूनों-भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में चल रहे प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज संपन्न हुआ।पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 136 पुलिस उपनिरीक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।जिसमें वाराणसी के संदीप सिंह प्रथम रहें।