सुल्तानपुर: धम्मौर के लौहर दक्षिण में पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए दो युवकों के बीच आज मारपीट हुई। बाइक साइड करने की बात पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। लात, घूसों व बेल्ट से पीटा इसमें एक युवक को चोटे आई हैं। धम्मौर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।