सुल्तानपुर: खोखीपुर में चोरी करते रंगे हाथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले,पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
बंधुआकला थानाक्षेत्र के खोखीपुर गांव में स्थित प्रकाश तिवारी की खाद बीज की दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले प्रेम शंकर पांडेय पुत्र जगतपाल पांडेय को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सूचित किया।पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के 510 रु,लोहे की छड़ व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।पुलिस ने थाने पर कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।