सुल्तानपुर: गोसाईगंज कस्बे में शादी में लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, मंडप से बेटे को उठाकर ले गया पिता
वाराणसी से बेटी की शादी करने गोसाईगंज कस्बे पहुंची एक कन्या की शादी लेनदेन के चलते नहीं हो सकी। दूल्हे का पिता गिरधर लाल सोनी बेटे को जयमाल के मंडप से उठा ले गया। इसके बाद थाने पर कन्या पक्ष को पैसे देकर सुलह समझौता हुआ। एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह करते हुए रिश्ता तोड़ लिया है।