सुल्तानपुर: कुड़वार पुलिस ने धोबियन टोला से युवक को किया गिरफ्तार,देशी तमंचा व कारतूस बरामद
कुड़वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुड़वार के कस्बा निवासी नीरज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी को धोबियन टोला से गिरफ्तार किया है।गिरफ्त में आए नीरज के पास से पुलिस को एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस ने स्थानीय थाने पर अभियुक्त नीरज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।