बारां: शहर के मांगरोल रोड मेला ग्राउंड पर चाकू बाजी की घटना में तीन युवक घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Baran, Baran | Dec 1, 2025 बारां शहर के मांगरोल रोड मेला ग्राउंड पर रविवार रात 10:30 बजे करीब चाकू बाजी की घटना में तीन युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों ने बताया कि वह अपने घर जा रहे थे इसी दौरान वहां बारात की बस खड़ी हुई थी कासुनी के बाद लोगों ने मुजम्मिल,फैजान, जहांदीद नवाज को चाकू मार दिया जिससे यह घायल हो गए।