बारां: जिला कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई, प्रशासन ने आमजन को किया सचेत
Baran, Baran | Nov 30, 2025 जिला प्रशासन की ओर से आमजन को सचेत किया गया है कि बारां जिला कलेक्टर के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। इस आईडी के माध्यम से संपर्क किए जाने या किसी प्रकार की जानकारी/संदेश भेजे जाने की कोशिश की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर की ओर से ऐसी कोई आईडी संचालित नहीं की जा रही है।