सलोन: सराय मानिक गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बस में घुसा, बाइक सवार को आई गंभीर चोटें
5:4:2026 को 12:15 दोपहर के करीब डीह थाना क्षेत्र के सराय मानिक गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बस में जा घुसा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को बस के नीचे से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से डीह सीएचसी इलाज के लिए भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार की पहचान में जुटी। फिलहाल बाइक सवार की हालत गंभीर।