औरैया: आपसी मनमुटाव दूर कर 16 परिवारों में लौटी खुशियां, महिला थाना में आयोजित नई किरण ने फिर मिलाए बिछड़े दंपती
आपसी मतभेद और पारिवारिक कलह के चलते अलग रह रहे 16 परिवारों के बीच रविवार को पुलिस की पहल से फिर से खुशियां लौट आईं। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण के तहत पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को समझाने-बुझाने के बाद दूर कराया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ऐसे 16 परिवार शामिल हुए, जो आपसी वैचारिक मतभेद के