काको प्रखंड के बढ़ौना पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में बुद्ध सोसायटी ऑफ धम्म के जिला प्रभारी मनोज कुमार दास की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान निर्माता का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड सदस्या सुषमा कुमारी, सेवानिवृत्त एसआई अखिलेश दास, अमन भारती, आदित्य भारती और पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।