चंदनकियारी: सियालगजरा ओवरब्रिज के पास केबल जलने से 7 गांवों में बिजली ठप,देर रात तक ग्रामीण दिखे परेशान
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के सियालगजरा रेलवे ओवरब्रिज के निकट विद्युत केबल जल जाने के कारण आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि एक बजे घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्यपालक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।