रायबरेली: ओई गांव में रहस्यमई सुरंग की गहन पड़ताल, एएसआई की टीम ने सुरंग में उतरकर की जांच, कई प्राचीन अवशेष कब्जे में लिए
Raebareli, Raebareli | Aug 1, 2026
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के,ओई गांव में रहस्यमई सुरंग की गहन पड़ताल जारी है।शनिवार को 7 सदस्यों की टीम ने पहुंचकर यहां, जांच पड़ताल शुरू की है।इससे पहले 2 सदस्य टीम यहां जांच कर रही थी,जिला अधिकारी सरनजीत के निर्देश पर,लखनऊ से आई टीम द्वारा विशेष जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द ही टीम ने बताया है।कि इस रहस्यमई सुरंग का पूरा विवरण जिला प्रशासन को सौप जाएगा।