तेघरा: तेघड़ा बाजार में भाकपा नेता-कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च
तेघड़ा बाजार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लेकर बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाला।जानकारी देते हुए इन लोगों ने बताया कि देश की राजनीति इतनी अस्थिर हो गई है कि केंद्रीय मंत्री के द्वारा भी संविधान निर्माता के सम्मान को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर यह प्रतिरोध मार्च निकाला गया।