बेगूसराय: फुलवरिया थाना क्षेत्र में 01 व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फुलवरिया थाना क्षेत्र में 01 व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि फुलवरिया थाना को सूचना मिली की 01 व्यक्ति अपने गाछी में फांसी लगा लिया है. तुरंत स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, मृतक का नाम छोटू कुमार है.