अरवल: हाईवे किनारे पेड़ से टकराई कार, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Arwal, Arwal | May 22, 2026 अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अंजी कुमार , सोनू कुमार , मुन्ना कुमार, अमरजीत कुमार, शिवकुमार शर्मा तथा राजकिशोर साह अपने रिश्तेदार के यहां शेरघाटी से किराए की गाड़ी से अपने घर वलीदाद लौट रहे थे। इसी दौरान मारेला के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराया।