धमतरी: साल्हेवार पारा में आया सैलाब, लोगों ने नाराजगी जताई
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के साल्हेवार पारा वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। वही पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा है। इसी दौरान पाइपलाइन फूट जाने से पूरा क्षेत्र पानी पानी हो गया। इस दौरान लाखों लीटर पानी ऐसे ही बर्बाद हो गए। जिसके कारण से कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाया। जिसको लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई।