लोहरदगा: लोहरदगा में आज साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, 11 केवी फीडरों में होगा मेंटेनेंस कार्य।
लोहरदगा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता अजू कच्छप ने रविवार सुबह 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 28 जून को विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से 11 केवी पीएचईडी फीडर में पुराने कंडक्टर को बदलकर नए कंडक्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 11 केवी लोहरदगा फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य भी किया जाएगा।