मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू समेत झारखंड में मौसम शुष्क, तापमान में होगी बढ़ोतरी, सुबह-शाम ठंड रहेगी बरकरार
राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि 23 जनवरी तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और मौसम साफ रहेगा। बारिश