आगर जिले में 27 जनवरी को हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया।एसडीएम, तहसीलदार, कृषि अधिकारियों और पटवारियों की टीम ने सुसनेर-नलखेड़ा एवं आगर-बड़ौद अनुभाग के कई गांवों में पहुंचकर खेतों का जायजा लिया।