दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक दिनेश मोहनिया ने कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोहनिया ने बताया कि संगम विहार में विकास की गति को आगे बढ़ते हुए आज कई जगहों पर विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।