कालकाजी: लाल कुआं प्रेम नगर में आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने जनता से की बातचीत
दिल्ली के तुगलकाबाद से विधायक व विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के तुगलकाबाद से प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने रविवार को तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के लाल कुआं प्रेम नगर में जन संवाद किया इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया और आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।