इटावा: ऊसराहार इलाके में उधारी के रुपए को लेकर कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज: SSP
Etawah, Etawah | Mar 30, 2026 ऊसराहार इलाके के किशनी रोड पर उधारी के रुपए न देने पर दो भाइयों को कार से टक्कर मारने एवं फिर लाठी डंडों से पीटने के मामले में एसएसपी ने सोमवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों राजीव और पवन निवासी नगला लालमन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उधारी के 20 हजार रुपए के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।