बाह: बलाईपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ झगड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बाह थाना क्षेत्र के बलाई पुरा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवादित जमीन पर पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और झगड़ा हुआ। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद एक पक्ष द्वारा पेड़ काटने की कोशिश की गई, जिससे विवाद और बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।