कल्याणपुर: खजुरी में मृतक का शव पहुंचा गांव
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत की 35 वर्षीय जीविका दीदी सीएम नीतू सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह खजूरी गांव के प्रमोद कुमार की पत्नी थी। घर के आगे गुजरने वाली ग्रामीण सड़क पर बीते दिन अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी जिससे दीदी गंभीर जख्मी हो गई। ठोकर मारने वाली वाहन फरार हो गई।