स्याना: ग्राम इकलैडी के रजवाहे किनारे लगे प्रतिबंधित शीशम के पेड़ को माफियाओं ने काटा, जांच शुरू
Siyana, Bulandshahr | Jun 7, 2026
ग्राम इकलैडी के रजवाहे किनारे लगा प्रतिबंध शीशम का पेड़ वन माफियाओं ने काट दिया। वहीं मौके पर पहुंचे किसानों के चलते आरोपी वन माफिया कटा हुआ पेड़ व औजार छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि रजवाहे किनारे वन माफियाओं द्वारा शीशम का पेड़ काटने की जानकारी मिली थी।