नजीबाबाद: नजीबाबाद में भयंकर गर्मी में व्यापारी सुरक्षा फोरम ने राहगीरों को पिलाया शरबत।
नजीबाबाद भयंकर गर्मी और लू को देखते हुए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान नजीबाबाद ने रविवार को 1:00 हरिद्वार रोड स्थित टेंपो अड्डे पर राहगीरों व यात्रियों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
संगठन द्वारा यह कार्यक्रम आलोक अग्रवाल की दुकान पर किया गया, जहां गर्मी से बेहाल यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।