डलमऊ: घुरवारा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दुकान के पास खड़े पति-पत्नी और बेटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की हुई मौत
सोमवार को समय लगभग 10:00 बजे घुरवारा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दुकान के पास खड़े माया देवी, अंजलि और देवी शंकर को टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेlr एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी डलमऊ भिजवाया। जहां इलाज के दौरान माया देवी की मौत हो गई तथा दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।