छपारा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा के जैविक अवशेष प्रबंधन टैंक में लगी आग
Chhapara, Seoni | Jun 20, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा के जैविक अवशेष प्रबंधन टैंक में लगी आग.आज दिन शनिवार 20 जून को शाम लगभग 5:00 बजे छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित जैविक अवशेष प्रबंधन इकाई क्षेत्र के टैंक में अचानक आग लग गई जिसके बाद नगर परिषद से दमकल वाहन बुलाना पड़ा तब आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग किस वजह से लगी यह पता नहीं चल पाया है