उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
Orai, Jalaun | Feb 21, 2024 उरई शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ई-रिक्शा चालक जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा टूट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।