सहारनपुर में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अक्षय कुमार (45 वर्ष), पुत्र रामपाल, ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव नवादा की है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मूल रूप से सहारनपुर निवासी अक्षय पहले आईटीबीपी में जवान थे।