कटकमदाग: नरसिम्हा आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, मुआवजे की मांग पर अड़े
नरसिम्हा आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में देर रात काम के दौरान लोडर से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र राम (निवासी अंबेडकर नगर, बड़कागांव) के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से बेस पंचायत में रहकर कंपनी में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।