शाहबाद: जीजीएन कान्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
जी जी एन कान्वेंट स्कूल, पिहानी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को दोपहर बारह बजे भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि एवं विद्यालय के प्रबंधक विपिन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।