मांझी: करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में छाया मातम
Manjhi, Saran | Jul 31, 2026 दाउदपुर बाजार में गुरुवार को करंट लगने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रीतम सिंह की पुत्री के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करंट लगने के बाद बच्ची को तत्काल दाउदपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे छपरा फिर छपरा से बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। पटना जाने के दौरान रास्तेमें ही दम तोड़ दिया।