मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
चियांकी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार शाम एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखरी कला गांव निवासी स्वर्गीय ऐनुल मियां के 25 वर्षीय पुत्र इसराफुल अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि इसराफुल के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह घर में अकेला रहता है। सोमवार शाम वह पैसेंजर ट्रेन से अपने एक रिश्तेदार के घर