पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज 26 फरवरी दोपहर करीब 1:30 बजे गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा निवासी अभिषेक विश्वकर्मा ने आवेदन सौंपकर पड़ोसी रज्जू खान पर सार्वजनिक भूमि और निजी आंगन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।शिकायत में बताया गया है कि आरोपी द्वारा दीवार में गेट लगाकर प्रार्थी के आंगन की ओर रास्ता खोलने का प्रयास किया गया।