बिहारीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनरेगा को लेकर धरना दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बिल से मनरेगा कमजोर होगा, मजदूरी भुगतान में देरी बढ़ेगी और ग्रामीण मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर संकट आएगा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी नीतियां वापस लेने की मांग की।