राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना के टोडरा गांव की पठार पर 27 जनवरी दोपहर को जामनेर थाना पुलिस ने मुरम का अवैध उत्खनन करते पोकलेन मशीन और एक डंपर जप्त किया है। थाना प्रभारी ने कहा, दोनों के ड्राइवर हिरासत में लिए, पूछताछ में दोनों के पास मुरम उत्खनन या परिवहन के दस्तावेज न मिलने पर पोकलेन मशीन और डंपर जप्त किया है। खनिज विभाग को कार्यवाही के लिए सूचित किया है।